*गोरखपुर में हॉकी को मिली नई पहचान* गोरखपुर में उत्तर प्रदेश के माननीय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ जी ने नवनिर्मित हॉकी एस्ट्रोटर्फ पवेलियन का निरीक्षण किया तथा उभरते हुए युवा हॉकी खिलाड़ियों से मुलाकात कर उनका उत्साहवर्धन किया।इस अवसर पर माननीय कैबिनेट मंत्री श्री संजय निषाद जी, माननीय सांसद श्री रवि किशन जी, खेल सचिव श्री सुहास एल.वाई. (IAS) तथा डॉ. आर. पी. सिंह (निदेशक खेल, उत्तर प्रदेश, अध्यक्ष उत्तर प्रदेश हॉकी एवं मुख्य चयनकर्ता भारतीय हॉकी टीम) कार्यक्रम में उपस्थिति रहे।यह आयोजन उत्तर प्रदेश में खेलों के बढ़ते महत्व और खिलाड़ियों को बेहतर अवसर प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता को दर्शाता है। साथ ही, मेजर ध्यानचंद खेल विश्वविद्यालय, मेरठ में नई प्रवेश प्रक्रिया और खेल शिक्षा के विस्तारित अवसर प्रदेश को देश के अग्रणी खेल केंद्र के रूप में स्थापित करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम हैं।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *